शिवलिंग पर किस दिशा में चढ़ाएं जल

Sawan 2025: किस दिशा में मुंह कर शिवलिंग पर चढ़ाएं जल? जान लें ये सही तरीका

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। ऐसे में सबसे पहले इसका सही तरीका और नियम जान लें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सावन का महीना शुरू हो चुका है जो कि 29 दिनों तक चलेगा। इस पूरे महीने में भोलेनाथ को जलाभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है।
 

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मान्यता के अनुसार, जलाभिषेक करने मात्र से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन भगवान शिव को जल चढ़ाते समय सही दिशा का ध्यान होना जरूरी है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसा कहा जाता है कि सही दिशा में खड़े होकर जल चढ़ाने से ही भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। गलत दिशा में जल चढ़ाने से वह रुष्ट हो सकते हैं। ऐसे में आईए जानते हैं सही तरीका और नियम...
 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सुबह उठकर नहाएं और साफ-सुधरे वस्त्र धारण करें। बिना नहाए शिवलिंग पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए। स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। 
 

Image: Feepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ताबें के एक साफ लौटे में गंगाजल या ताजा पानी लें। फिर उसमें अक्षत (बिना टूटा हुआ चावल) चंदन और फूल डालें। यह जल भगवान शिव को चढ़ाएं। 
 

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शिव मंदिर में पूर्व दिशा की ओर या फिर ईशान कोण की तरफ मुख करके खड़े हों। जल का लौटा दोनों हाथों से थामें और सच्ची श्रद्धा से अर्पित करें। इसके बाद धीरे-धीरे जल अर्पण करें।
 

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कभी भी सीधे खड़ेकर शिवलिंग पर जल न चढ़ाएं। हमेशा थोड़ा झुककर जल अर्पण करें जिससे की शिवलिंग से गिरता जल आपके पैरों को न छुए। जलाभिषेक के दौरान ॐ नम: शिवाय के मंत्र को जपना जारी रखें। 
 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जल अर्पण के बाद हाथ जोड़कर पूरे भाव से महादेव को नमन करें। इसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, अक्षत, धूप, चंदन, आक के फूल समेत आदि चीजें अर्पित करें। 

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शिवलिंग से दूरी बनाकर बैठें और श्रद्धा भाव से शिव चालीसा का पाठ करें। इसके बाद भोलेनाथ की आरती करें। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। 
 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड