Premanand padyatra Resume

Premanand Maharaj: भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने शुरू की पदयात्रा; राधे-राधे के जयकारों से गूंजा मार्ग

वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा। 10 दिन बाद उनकी पदयात्रा फिर शुरू हो गई है। बुधवार को महाराज अपने आश्रम से बाहर निकले और करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा की।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा 10 दिन के अंतराल के बाद बुधवार को फिर शुरू हो गई। आश्रम से बाहर निकलते ही हजारों भक्त भावुक हो गए और ‘श्री राधे-राधे’ के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

Image: Instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

महाराज ने केली कुंज आश्रम से निकलकर NRI ग्रीन बिल्डिंग के सामने पहुंचकर अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा शुरू की।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित होने से भक्तों में उनके स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता हो गई थी। आश्रम पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। 

Image: x
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

महाराज जी अपने भक्तों के साथ लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चले और फिर आश्रम लौट आए। यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु लगातार ‘राधे-राधे’ के उद्घोष कर रहे थे।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दो हफ्ते पहले 17 मई को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए थे।

Image: Instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आश्रम प्रशासन ने दो दिन पहले गर्मी के मौसम को देखते हुए भक्तों से अपील भी की थी कि वे इस समय आश्रम न आएं।

Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रेमानंद जी महाराज पिछले 40 वर्षों से वृंदावन में निवास कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से वे रात्रि में अपने निवास श्री कृष्णा शरणम से राधा कुंज तक करीब दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा करते आ रहे हैं।

Image: YT/GRAB
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु उनका स्वागत करते हैं। यात्रा फिर से शुरू होने से से भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं। भक्त अब नियमित दर्शन और सत्संग की उम्मीद कर रहे हैं।

Image: Bhajanmarg
Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड