
Mata Sita: माता सीता ने एक ही साड़ी में बिताया पूरा वनवास? पढ़ें पूरी कथा
What does Goddess Sita wear in vanvas? क्या आपको यकीन होगा कि माता सीता ने एक ही साड़ी में पूरा वनवास बिताया था? जी हां, इसके पीछे एक रहस्य छिपा है...
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रामायण ग्रंथ में कई ऐसे किस्से हैं जो व्यक्ति को चौका सकते हैं। उन्हीं में से एक है माता सीता की साड़ी का किस्सा। जी हां, कहते हैं कि माता सीता ने एक ही साड़ी में पूरा वनवास बिताया था।
Image: social media
सुनने में बेहद ही अजीब लगेगा लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। बता दें कि जब माता सीता 14 वर्षों के लिए श्रीराम के साथ वनवास जा रही थीं तब उन्हें यह साड़ी माता अनुसूया ने भेंट में दी।
Image: IMDbAdvertisement
बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब वनवास शुरू हो रहा था तो उस वक्त माता सीता, लक्ष्मण और श्री राम ऋषि अत्रि के आश्रम में गए।
Image: Pinterest
तीनों ऋषि अत्रि के आश्रम आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए गए थे। तभी वहां माता सीता की मुलाकात ऋषि अत्रि की पत्नी माता अनुसूया से हुई।
Image: XAdvertisement
अनुसूया माता को पत्नीव्रता का सबसे अच्छा उदाहरण मानते हैं। ऐसे में माता ने सीता जी को न केवल आशीर्वाद दिया बल्कि उन्हें एक साड़ी भी भेंट की।
Image: social media
उन्होंने कहा कि ये साड़ी कोई आम साड़ी नहीं है बल्कि ये साड़ी उन्हें स्वयं अग्नि देव द्वारा दी गई है। इस साड़ी में स्वयं अग्नि का तेज विघमान है।
Image: X
वहीं इस साड़ी की विशेषता की बात करें तो ये ना तो कभी फट सकती थी ना उस पर कोई दाग लग सकता था।
Image: Freepik
मान्यता है कि इसी दिव्य साड़ी को माता सीता ने पूरे वनवास में पहना था और माता सीता के वस्त्र कभी मैले भी नहीं हुए।
Image: Shutterstock
कहते हैं कि जब माता सीता आश्रम में पहुंची तो माता अनुसूया को उनके वनवास के बारे में पता चल गया था इसलिए माता अनुसूया ने पहले ही उपहार के तौर पर वह साड़ी निकाल ली थी।
Image: social mediaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।