Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई को दाहिने हाथ पर ही क्यों बांधते हैं राखी? 90% लोग नहीं जानते होंगे, ये है कारण

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के प्यार का त्योहार राखी इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उससे अपनी रक्षा का वादा लेती है। हर साल भाई-बहन के प्यार का ये त्योहार आता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भाई-बहन के प्यार का ये अनोखा त्योहार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर राखी भाई के दाहिनी कलाई पर ही क्यों बांधी जाती है?

Image: Canva
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दरअसल, इसके पीछे एक धार्मिक कारण है। हिंदू धर्म के अनुसार दाहिना हाथ शुभ का प्रतीक माना जाता है। किसी भी पूजा में या किसी भी शुभ काम के लिए दाहिने हाथ का इस्तेमाल किया जाता है।

Image: Canva
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप देखें, तो पूजा में यज्ञ के लिए आहूति देने के समय हो या फिर भगवान को जल चढ़ाना हो या फिर कोई भी अन्य धार्मिक कार्यों में दाहिने हाथ का इस्तेमाल होता है।

Image: Canva
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यही कारण है कि राखी का पवित्र धागा भी भाई के दाहिनी कलाई पर ही बहनें बांधती है। इसे लेकर एक मान्यता यह भी है कि दाहिना हाथ कर्म का होता है।

Image: Canva
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसका मतलब ये है कि कोई भी पवित्र काम, रक्षा या सहयोग का काम इसी हाथ से किया जाता है। राखी का रक्षा सूत्र उस हाथ पर बांधा जाता है, जो कर्म, संकल्प और शक्ति का प्रतीक होता है।

Image: Canva
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राखी के दिन बहनें सजधज कर अपने भाई के लिए प्यार से राखी का थाल तैयार करती हैं और फिर शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

Image: Canva
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं भाई भी अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार का प्रतीक है।

Image: Canva

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड