
अपडेटेड 6 August 2025 at 13:50 IST
Raksha Bandhan 2025: सावन पूर्णिमा पर इस बार भी रहेगा भद्रा नक्षत्र का प्रभाव? भाई को सिर्फ इतनी देर तक ही बांध सकेंगे राखी
Raksha Bandhan 2025: बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। मगर भद्रा नक्षत्र के दौरान राखी बांधने की सलाह नहीं दी जाती है। तो क्या इस साल भी सावन पूर्णिमा पर भद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा? जानते हैं राखी बांधने का कब है शुभ मुहूर्त
- फोटो गैलरी
- 1 min read

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।
Image: Unsplash
सावन पूर्णिमा पर इस बार भी भद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 08 अगस्त को भद्रा दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 09 अगस्त की देर रात 1:52 बजे तक रहेगी।
Image: FreepikAdvertisement

इस दौरान रक्षा बंधन मनाना शुभ नहीं माना जाता। वहीं, 09 अगस्त को दिन के समय भद्रा का प्रभाव नहीं होगा, हालांकि देर रात 2:11 बजे से 10 अगस्त की सुबह 5:20 बजे तक पंचक के रूप में भद्रा फिर से रहेगी।
Image: Pinterest
09 अगस्त को जब भद्रा का प्रभाव नहीं होगा तो रक्षा बंधन का त्योहार मनाना सबसे शुभ रहेगा। इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए करीब साढ़े 7 घंटे का समय मिलेगा।
Advertisement

इस बार रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 09 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 13:50 IST