
Rakhi muhurt : रक्षा बंधन पर कब खत्म होगी भद्रा? ये है राखी शुभ मुहूर्त
Rakhi Bandhne Ka Samay : रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। यह पर्व पौराणिक और ऐतिहासिक कथाओं से भी जुड़ा है। जानें आज का राखी शुभ मुहूर्त।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रक्षा बंधन, भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक, हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व आज (9 अगस्त) मनाया जा रहा है।
Image: freepik
इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हिंदू शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
Advertisement
पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर, 9 अगस्त, 2025 को दोपहर 1:24 बजे खत्म होगी। उदय तिथि के आधार पर, रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
Image: AI Generated
भद्रा काल एक अशुभ समय माना जाता है, जिसमें राखी बांधना शुभ नहीं होता। इस बार रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगा।
Image: FreepikAdvertisement
भद्रा काल 8 अगस्त, 2025 की दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त, 2025 को रात 1:52 बजे ही खत्म हो चुका है।
आज पूरा दिन भद्रा काल नहीं रहेगा। इससे बहनें पूरे दिन अपनी सुविधा के अनुसार भाई को राखी बांध सकती हैं।
Image: Freepik
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक
- अपराह्न काल मुहूर्त: दोपहर 1:46 बजे से 4:26 बजे तक
- प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 9:14 बजे तक
आज सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इस समय राखी बांधने से बचना चाहिए।
Image: Freepik
भाई के माथे पर तिलक और अक्षत लगाकर बहनों को राखी मंत्र "येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः, तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।" के साथ भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।