
Rahu Nakshatra Parivartan 2026: 30 जून को राहु-मंगल मिलकर बनाएंगे अंगारक योग, इन 5 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति
Angarak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 जून 2026 का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक तरक्की और सफलता लेकर आ सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में राहु के इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही राहु और मंगल का विशेष संयोग बनेगा, जिसे ज्योतिष में अंगारक योग कहा जाता है।
Image: Freepik
इस योग को ऊर्जा, साहस और अचानक होने वाले बदलावों का प्रतीक माना जाता है। अंगारक योग का प्रभाव कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी भी बड़े फैसले को सोच-समझकर लें।
Image: FreepikAdvertisement
क्रोध और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और विवादों से दूरी बनाए रखें। धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दिला सकता है।
Image: Freepik
मेष राशि: वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
Image: FreepikAdvertisement
सिंह राशि: के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
Image: Freepik
वृश्चिक राशि: वालों को संपत्ति और रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा।
Image: Freepik
मकर राशि: के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यापार शुरू करने की योजना भी सफल हो सकती है।
Image: Freepik
कुंभ राशि: वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ माना जा रहा है। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।