
Rahu Gochar 2026: सावन में राहु का गोचर, इन 4 राशियों पर बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा; बस करें ये उपाय
Lucky Zodiac Signs 2026: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी बीच 2 अगस्त 2026 को मायावी ग्रह राहु शतभिषा से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा। धनिष्ठा नक्षत्र को धन, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। राहु का यह गोचर करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में 4 राशियों के लिए बहुत ही शानदार अवसर लेकर आने वाला है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
मेष राशि: राहु का यह गोचर आपके लिए वरदान है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी और बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं।
Image: Freepik
वृषभ राशि: आपके काम में आ रही हर रुकावट दूर होगी। बिजनेस में विस्तार और नई पार्टनरशिप से बड़ा फायदा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
Image: FreepikAdvertisement
मकर राशि: यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद लकी है। इनकम बढ़ने से बैंक बैलेंस मजबूत होगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने की पूरी संभावना है।
Image: Freepik
तुला राशि: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप डिजिटल या टेक फील्ड में हैं, तो आपको विशेष धन लाभ होगा। इस दौरान लिए गए आपके सही फैसले भविष्य में बड़ा फायदा देंगे।
Image: Meta AIAdvertisement
उपाय: सावन के इस शुभ महीने में राहु के गोचर का पूरा लाभ उठाने के लिए भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करें। भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।