
अपडेटेड 24 December 2025 at 12:51 IST
Premanand Maharaj: अब देर रात नहीं, इस टाइम पदयात्रा पर निकलेंगे प्रेमानंद महाराज, करना चाहते हैं दर्शन तो जान लें नया समय
Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमनांद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि अब उनकी पदयात्रा कब निकलेगी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता इतनी है कि लोग दूर-दराज से उनके दर्शन को आते हैं। आमजन से लेकर सेलेब्स तक उनका मार्गदर्शन पाने के लिए आतुर रहते हैं।

भक्तों को दर्शन देने के लिए प्रेमानंद महाराज पदयात्रा निकालते हैं। अब बढ़ती ठंड और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है।
Advertisement

उनकी पदयात्रा रात 2 बजे के बजाय शाम 5 बजे निकलेगी। समय में हुए बदलाव से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

अब तक पदयात्रा रात दो बजे से निकला करती थी, जो कि लगभग 2 किलोमीटर की होती थी। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए खड़े रहते थे।
Advertisement

बढ़ती ठंड में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए आश्रम प्रशासन और अनुयायियों ने समय में बदलाव का फैसला किया।

पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होकर श्री राधा केलीकुंज आश्रम तक जाती है। ऐसे में पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त महाराज के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहते हैं।

सर्द मौसम में लिया गया यह निर्णय श्रद्धालुओं के हित में माना जा रहा है। सिर्फ यही नहीं, भक्त भी समय में बदलाव से बेहद खुश हैं और सुविधाजनक बता रहे हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 12:51 IST