
अपडेटेड 7 October 2025 at 13:27 IST
Mulank: किस मूलांक के लोग पार्टनर के लिए होते हैं वफादार? मुश्किल हालातों में भी नहीं छोड़ते साथ!
Numerology: आज हम बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक के लोग वफादार होते हैं। यह मुश्किल हालातों में भी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है। इसकी गणना उस शख्स की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर होती है।

किसी व्यक्ति के मूलांक से उसकी पर्सनैलिटी के बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल हम मूलांक 1 की बात कर रहे हैं।
Advertisement

अंक ज्योतिष में, जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है।

मूलांक 1 वाले लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। इसके मूलांक के जातक अपना रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं। ये लोग जीवन साथी के प्रति भी वफादार माने जाते हैं।
Advertisement

मूलांक 1 वालों की लव लाइफ स्थायी होती है। ये स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग सीरत के साथ-साथ सूरत में भी अच्छे होते हैं।

मूलांक 1 वाले लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती। ये अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं। इस मूलांक के लोगों की दोस्ती 2,3 और 9 मूलांक वालों के साथ अच्छी होती है।

इस मूलांक के लोग किसी भी काम को करने में तभी रुचि दिखाते हैं जब उसमें कोई फायदा दिखता हो। ये काफी निडर और बेबाक होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 13:27 IST