
अपडेटेड 27 July 2025 at 14:34 IST
Numerology: इस मूलांक के लोगों को देरी से मिलता है सच्चा प्यार, लव लाइफ में रहते हैं बहुत उतार-चढ़ाव
Numerology: दुनिया में ऐसे बहुत कम लकी लोग होते हैं जिनकी मोहब्बत पहली बार में ही सफल हो जाती है। कुछ लोग तो जिंदगी भर सच्चे प्यार के लिए तरसते हैं। आज हम उस मूलांक के बारे में बताएंगे जिनकी लव लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रहती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आज उस मूलांक के लोगों के बारे में जानेंगे जिनकी लव लाइफ स्थायी नहीं रहती। हम बात कर रहे हैं मूलांक 5 की और आज जानेंगे कि इनकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ कैसी होती है।
Image: Freepik
जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

मूलांक 5 के लोगों को सच्चे प्यार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इनके रिलेशनशिप जल्दी टूट जाते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि ऐसे लोगों के रिलेशनशिप आमतौर पर धन के स्वार्थ में बनते हैं।
Image: Meta AI
मूलांक 5 के लोग ज्यादातर एक रिलेशनशिप से निकलकर तुरंत दूसरे रिलेशनशिप में चले जाते हैं। ये लोग बोर होने पर या छोटी सी बात पर ही अपने पार्टनर को छोड़ देते हैं और तुरंत नया भी ढूंढ लेते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

बहुत से मामलों में ऐसा देखा गया है कि मूलांक 5 के लोगों की दो-दो शादियों के योग भी हो सकते हैं। इस मूलांक के लोगों को नए रिलेशनशिप बनाने में खुशी मिलती है।
Image: Meta AI
मूलांक 5 के लोगों की लव लाइफ भले ही उतार-चढ़ाव से भरी रहती हो लेकिन इनकी मैरिड लाइफ आमतौर पर सुखी रहती है। हालांकि, संतान को लेकर इन्हें कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
Image: Meta AI
मूलांक 5 के लोगों की सबसे खास बात ये है कि ये लोग किसी चीज को लेकर ज्यादा देर तक चिंतित नहीं रहते। ये हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 July 2025 at 14:34 IST