
अपडेटेड 14 October 2025 at 16:57 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़की का हर हाल में साथ निभाते हैं इस जातक के लड़के, मुसीबत में कभी नहीं छोड़ते साथ
अंकशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि से जुड़ा होता है, जो उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करता है। कहते हैं कि कुछ मूलांक के लोग इतने वफादार और समर्पित होते हैं कि अपने साथी का हर हाल में साथ निभाते हैं। चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो। आइए जानते हैं ऐसे ही मूलांक वाले लड़के और लड़कियों के बारे में जिनका रिश्ता हमेशा अटूट और मजबूत रहता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन से हैं वो मूलांक?
मूलांक 2 की लड़की और मूलांक 6 का लड़का हो तो उनका साथ बहुत ही नसीब वालों को मिलता है। यह सबसे प्यारा रिश्ता कहलाया जाता है।
Image: Meta AI
मूलांक 2 की लड़कियां बेहद भावुक, समझदार और दिल से प्यार करने वाली होती हैं। इन्हें रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बहुत पसंद होता है।
Image: Meta AIAdvertisement

वहीं, मूलांक 6 के लड़के बहुत जिम्मेदार, प्रेमपूर्ण और भरोसेमंद माने जाते हैं। जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं।
Image: Meta AI
वहीं, मूलांक 2 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

इन दोनों की जोड़ी होती है खास
मूलांक 6 का लड़का अपनी पार्टनर को कभी अकेला महसूस नहीं होने देता है। ये लोग अपने रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हर मुश्किल में अपने साथी का साथ देते हैं।

मूलांक 2 की लड़की को जो भावनात्मक सुरक्षा चाहिए होती है, वह उसे मूलांक 6 के लड़के से मिल जाती है। इनका रिश्ता प्यार, सम्मान और आपसी समझ से भरा होता है।
Image: Meta AI
रिश्ता क्यों होता है मजबूत?
इस जोड़ी में दोनों एक-दूसरे को पूरा करते हैं। मूलांक 2 की लड़की को चाहिए स्थिरता और प्यार, जबकि मूलांक 6 का लड़का देना जानता है भरोसा और सहारा।

अगर रिश्ते में कोई समस्या भी आती है, तो ये दोनों मिलकर हल निकालते हैं। एक-दूसरे को दोष देने की बजाय एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
Image: Meta AI
ऐसे लड़के कभी नहीं छोड़ते साथ
मूलांक 6 वाले लड़के का नेचर होता है “सपोर्टिव पार्टनर” जैसा होता है। रिश्ते में ये बहुत ईमानदार रहते हैं और जब एक बार किसी को अपना मान लें, तो पूरी उम्र निभाते हैं।
Image: Meta AI
ये लोग अपने पार्टनर को हर कदम पर मोटिवेट करते हैं, मुश्किल में संभालते हैं और उनके फैसलों में साथ देते हैं।
Image: Meta AI
अगर आपका मूलांक 2 है और आपके पार्टनर का मूलांक 6, तो समझिए आपकी जोड़ी एकदम परफेक्ट है।
Image: Meta AI
इन दोनों के बीच न सिर्फ प्यार होता है बल्कि गहरा भरोसा और अटूट साथ भी होता है। ऐसे रिश्ते जिंदगी भर टिकते हैं और हर मुश्किल में मजबूत होते जाते हैं।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 16:57 IST