
अपडेटेड 16 June 2025 at 11:53 IST
Numerology: इस मूलांक की कुंडली में बनता है राजयोग, हर क्षेत्र में रहते हैं सबसे आगे
Numerology Tips in hindi: बता दें कि मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख पर निर्भर रखता है। हम बात कर रहे हैं ऐसे लोगों की जिनकी कुंडली में राजयोग बनता है.
- फोटो गैलरी
- 2 min read

Numerology Tips in hindi: बता दें कि कोई भी मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख पर निर्भर करता है। हम बात कर रहे हैं ऐसे लोगों की जिनकी कुंडली में राजयोग बनता है।
Image: freepik
जी हां, हम बता रहे हैं 9, 18, 27 तारीखों में जन्में लोगों की। इनका मूलांक 9 होता है। ये न केवल प्रभावशाली माने जाते हैं बल्कि ये अंक मंगल ग्रह से भी जुड़ा होता है।
Image: freepikAdvertisement

ऐसे में ये लोग साहसी, जाबाझ और नेतृत्व के प्रतीक माने जाते हैं। इनका स्वभाव आत्मविश्वासी और किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने वाला होता है।
Image: freepik
ये अपनी पहचान अलग बनाते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये लोग अपने स्वभाव से ही लीडर होते हैं। ऐसे में जिस भी टीम का ये हिस्सा बनते हैं उसे खुद ही अपने नेतृत्व में ले लेते हैं।
Image: freepikAdvertisement

मूलांक 9 वाले लोग अनुशासित होने के साथ-साथ दूसरों को महत्व देने वाले होते हैं। इन्हें किसी भी काम को टालना पसंद नहीं और ना ही ये लापरवाही करना पसंद करते।
Image: Pexels
ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करते हैं पर अपने तरीके को अपनाते हैं। इनका रवैया आत्मनिर्भर और तटस्थ होता है। वहीं 4 मूलांक वालों के साथ इनकी ज्यादा नहीं बनती है।
Image: freepik
ऐसा इसलिए क्योंकि मूलांक 4 वाले लोग बेहद ही अलग सोच के होते हैं और उनके व्यवहार में ठहराव होता है। ऐसे में ये मूलांक 9 की प्रकृति के विपरीत होते हैं।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 June 2025 at 11:53 IST