
अपडेटेड 11 July 2025 at 11:20 IST
Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद सीधे-साधे, इनकी ईमानदारी ले जाती है सबसे आगे
Numerology Tips in Hindi: बता दें कि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। ऐसे में उसका स्वभाव, भविष्य और वर्तमान उसके मूलांक नंबर से पता लग सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

मूलांक जन्मतिथि से निकाला जाता है। यदि आप की जन्म तिथि 17 है तो आपका मूलांक 8 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 24 को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
Image: Freepik
हम बात कर रहे हैं उन लोगों की जो बेहद ही सीधे-साधे होते हैं। बता दें कि जिन लोगों का मूलांक 7 होता है उनके स्वामी ग्रह केतु कहलाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

ऐसे में इनके पास सिर नहीं होता। यही कारण है कि ये अक्सर दिमाग की जगह दिल से फैसले लेते हैं। इसलिए इन्हें दिल का साफ भी माना जाता है।
Image: freepik
हालांकि ये भावनाओं में आकर कुछ गलत फैसले भी ले लेते हैं, जिसके कारण इन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
Image: freepikAdvertisement

ऐसे में जिन लोगों की जन्मतिथि 7, 16, 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे में ये जीवन में अधिक प्रयास करते हैं। उनकी लव लाइफ भी बेहद अच्छी होती है।
Image: freepik
ये अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में सबसे आगे होते हैं। चूंकि ये आसानी से तालमेल बैठा लेते हैं इसलिए ये आसानी से दिल भी जीत लेते हैं।
Image: freepik
ये लोग वाणी के मधुर होते हैं। वहीं ये रिश्ते निभाने में भी सबसे आगे होते हैं। 7 मूलांक वाले बेहद ईमानदार कहलाते हैं।
Image: freepik
भावनाओं से निर्णय लेने के कारण ये लोग कई परेशानियों में भी पड़ जाते हैं। इन्हें घूमने फिरने का बेहद ही शौख होता है। इसके अलावा ये दोस्तों और परिवार को साथ लेकर चलते हैं।
Image: freepik
7 मूलांक वाले बेहद ही खर्चीले होते हैं। वहीं पैसे कमाने में सबसे आगे होते हैं। ये दिल से अधिक सोचते हैं। वहीं ये दूसरों की भावनाओं को भी जल्दी समझते हैं।
Image: PexelsDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 July 2025 at 11:20 IST