
अपडेटेड 23 August 2025 at 21:22 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं थोड़ी झगड़ालू, पर पति और परिवार का साथ देने में नहीं हटती पीछे, बनती हैं ढाल
अंक ज्योतिष व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। हर मूलांक की अपनी खासियत होती है। कुछ लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ बहुत ही हंसमुख। वहीं, एक मूलांक ऐसा भी है जिसकी लड़कियां थोड़ी झगड़ालू मानी जाती हैं। लेकिन यही लड़कियां अपने परिवार और पति के लिए मजबूत दीवार यानी ढाल भी बनती हैं। आइए जानते हैं कौनसा है वो मूलांक और इनके स्वभाव की खास बातें-
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन से हैं वो मूलांक?
मूलांक 5, 3 और 8 की लड़कियां मिजाज से झगड़ेवाली होती हैं, लेकिन साथ देने में सबसे आगे भी होती हैं। पति और परिवार के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
Image: Meta AI
थोड़ी झगड़ालू लेकिन साफदिल
इस मूलांक की लड़कियों की खासियत यह होती है कि ये छोटी-छोटी बातों पर जल्दी नाराज हो जाती हैं। कभी-कभी इनका गुस्सा झगड़े तक भी पहुंच जाता है।
Image: Meta AIAdvertisement

इनका मन साफ और दिल से बहुत नेक होता है। इन्हें मनाना भी उतना ही आसान होता है जितनी जल्दी ये नाराज होती हैं।
Image: Meta AI
परिवार और पति के लिए मजबूत सहारा
हालांकि ये लड़कियां थोड़ी झगड़ालू कही जाती हैं, लेकिन जब बात अपने पति या परिवार की आती है तो ये बिल्कुल बदल जाती हैं।
Image: Shutterstock/Meta AIAdvertisement

हर मुश्किल वक्त में ये अपने परिवार का साथ देती हैं और कभी पीछे नहीं हटतीं हैं। इन्हें अपने लोगों के लिए लड़ना और उनका हक दिलाना अच्छी तरह आता है।
Image: Shutterstock
आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी
इस मूलांक की लड़कियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होती हैं। ये अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करती हैं।
Image: Meta AI
यही वजह है कि शादी के बाद भी ये पति की मददगार बनती हैं और हर कदम पर उनका साथ निभाती हैं।
Image: Shutterstock
रिश्तों को महत्व देती हैं
भले ही कभी-कभी इनका गुस्सा रिश्तों में खटास ला दे, लेकिन असल में ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देती हैं।
Image: Shutterstock
इन्हें सच्चाई और ईमानदारी पसंद होती है और यही गुण इन्हें परिवार में खास बनाते हैं।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 18:37 IST