
अपडेटेड 8 October 2025 at 17:51 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां खुलकर कभी नहीं करती बात, स्वभाव से होती हैं रहस्यमयी
अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव और जीवनशैली उसके मूलांक से प्रभावित होता है। जन्म की तारीख से मिलने वाला यह अंक हमारे व्यक्तित्व, सोच और आदतों के कई राज खोल देता है। आज हम बात कर रहे हैं उन लड़कियों की, जो स्वभाव से रहस्यमयी होती हैं और किसी के सामने अपने दिल की बात जल्दी नहीं खोलतीं हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन से हैं वो मूलांक?
अगर आपका जन्म किसी महीने की 2, 7 या 9 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक भी इन्हीं में आता है। इन मूलांकों की लड़कियां बहुत गहरी सोच वाली, रहस्यमयी और भावनात्मक होती हैं।
Image: Meta AI
रहस्यमयी होती हैं
इनका स्वभाव समझ पाना आसान नहीं होता है। ये अपने मन की बात ज्यादातर अपने तक ही रखती हैं। इनके चेहरे पर मुस्कान रहती है, लेकिन मन में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं जान पाता है।
Image: Meta AIAdvertisement

बोलती हैं कम, गहरी है सोच
यह लड़कियां ज्यादा बातें नहीं करतीं हैं, लेकिन हर चीज को बहुत ध्यान से समझती हैं। ये हर व्यक्ति और स्थिति को दिल से महसूस करती हैं, इसलिए जल्दी से विचार साझा नहीं करतीं हैं।
Image: Meta AI
भावनात्मक और संवेदनशील
इन लड़कियों का दिल बहुत कोमल होता है। ये दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझती हैं और किसी का दिल दुखाना पसंद नहीं करतीं हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

आत्मनिर्भर और बुद्धिमान
इनका व्यक्तित्व रहस्यमयी होने के साथ-साथ बेहद समझदार भी होता है। ये किसी भी स्थिति में खुद को संभालना जानती हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं।
Image: Meta AI
रिश्तों में वफादार
प्यार और रिश्तों में ये बेहद सच्ची और वफादार होती हैं। एक बार अगर किसी से जुड़ जाएं, तो दिल से निभाती हैं।
Image: Meta AI
लेकिन जब कोई इनका भरोसा तोड़ता है, तो ये अंदर से बहुत टूट जाती हैं। हालांकि इन्हें अपने मन की बात कहने में वक्त लगता है, लेकिन जब भरोसा हो जाता है, तो खुलकर सामने आती हैं।
Image: Meta AI
यह लड़कियां अपने रहस्यमयी और गहरी सोच वाले स्वभाव से सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। ये कम बोलती हैं, पर इनकी शख्सियत में ऐसा आकर्षण होता है जो लोगों को इनके बारे में और जानने पर मजबूर कर देता है।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 17:51 IST