
अपडेटेड 7 August 2025 at 18:10 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां शादी के बाद कहलाती हैं घर की बेटी, सास-ससुर की आंखों का होती हैं तारा
ज्योतिष और अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना एक अलग प्रभाव होता है। किसी का स्वभाव, सोचने का तरीका, शादीशुदा जिंदगी और परिवार से जुड़ाव, सब कुछ मूलांक से प्रभावित होता है। आज हम बात कर रहे हैं उन लड़कियों की, जिनका मूलांक ऐसा होता है कि वो शादी के बाद भी अपने ससुराल में “घर की बेटी” बन जाती हैं। जी हां, न केवल पति का बल्कि सास-ससुर का भी दिल जीत लेती हैं ये लड़कियां।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन-सा है वो मूलांक?
अगर किसी लड़की की जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुई है, तो उसका मूलांक 2 होता है और यह खासियत भी इन्हीं में देखने को मिल जाएगी।
Image: Shutterstock
मूलांक 2 वाली लड़कियों पर चंद्रमा का असर होता है। चंद्रमा को शांति, कोमलता, प्यार और भावना का प्रतीक माना जाता है।
Image: ShutterstockAdvertisement

क्यों होती हैं इतनी खास?
- बहुत भावुक और समझदार होती हैं।
- सभी के सुख-दुख को समझती हैं।
- रिश्तों को बहुत अच्छी तरह से निभाती हैं।
- ससुराल को भी अपने मायके जैसा बना लेती हैं।

शादी के बाद घर की बेटी क्यों कहलाती हैं?
ये लड़कियां ससुराल में खुद को बाहरी नहीं मानतीं, बल्कि दिल से अपनाती हैं। सास-ससुर की सेवा और सम्मान करना इनकी फितरत होती है।
Advertisement

घर के हर सदस्य को जोड़कर चलती हैं, इसलिए हर कोई इन्हें पसंद करता है। जब परिवार में कोई परेशानी हो, तो ये सबसे पहले आगे आती हैं। छोटी-छोटी बातों में खुश रहना और दूसरों को खुश रखना इन्हें खूब आता है।
Image: Shutterstock
पति की होती हैं फेवरेट
इनकी कोमलता और समझदारी की वजह से ये अपने पति का भी दिल जीत लेती हैं। झगड़ों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने में यकीन रखती हैं। हर मुश्किल में पति के साथ खड़ी रहती हैं।
Image: Meta AI
सास-ससुर की आंखों का तारा
जब सास-ससुर को कोई बात कहनी हो, तो ये बहू नहीं, बेटी बनकर बात करती हैं।

बुज़ुर्गों के प्रति इनका प्यार देखकर हर कोई कह उठता है, “ऐसी बहू सबको मिले”।
Image: Shutterstock
इज्जत देना, समय पर मदद करना और दिल से अपनाना, यही गुण इन्हें खास बनाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 18:07 IST