
अपडेटेड 25 August 2025 at 19:48 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बहुत Emotional, लेकिन पार्टनर की गलती को नहीं करती माफ, तोड़ लेती हैं रिश्ता
अंकों का हमारी पर्सनैलिटी और व्यवहार पर गहरा असर होता है। इसी वजह से न्यूमरोलॉजी के जरिए इंसान की आदतों और सोच को आसानी से समझा जा सकता है। कहा जाता है कि हर मूलांक की लड़कियों का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ बहुत समझदार होती हैं, कुछ गुस्सैल और कुछ बहुत ही भावुक। आज हम बात कर रहे हैं उन लड़कियों की, जिनका मूलांक उन्हें बहुत Emotional बनाता है। ये लड़कियां अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी और दिल से निभाती हैं। लेकिन अगर पार्टनर उनसे धोखा कर दे या बड़ी गलती कर बैठे, तो ये जल्दी माफ नहीं करतीं हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन से हैं वो मूलांक?
मूलांक 2, 4 या 7 वाली लड़कियां ऐसी मानी जाती हैं, जो होती बहुत इमोशनल हैं, लेकिन अगर गलती बड़ी हो या दिल टूट जाये तो माफ नहीं करती हैं, बल्कि रिश्ते-नाते ही तोड़ देती हैं।
Image: Meta AI
इन लड़कियों की खासियत
ये दिल की बहुत साफ होती हैं और रिश्तों में पूरी निष्ठा और सच्चाई से जुड़ी रहती हैं। परिवार और पार्टनर की खुशी को हमेशा अपनी खुशी से ऊपर रखती हैं।
Image: Shutterstock
Advertisement

छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो जाती हैं और अक्सर अपने जज़्बात छिपा नहीं पातीं। पार्टनर से इन्हें बहुत गहरी उम्मीदें होती हैं।
Image: Meta AI
पार्टनर की गलती पर क्यों नहीं करतीं माफ?
ये लड़कियां अपने पार्टनर पर बहुत भरोसा करती हैं। जब वही भरोसा टूटता है तो ये अंदर से बिखर जाती हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

दिल टूटने के बाद इनके लिए रिश्ते को दोबारा उसी तरह से निभाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कई बार ये रिश्ता खत्म कर देना ही सही समझती हैं।
Image: Meta AI
रिश्ते में कैसी होती हैं ये लड़कियां?
अगर पार्टनर वफादार और समझदार हो, तो ये लड़कियां दुनिया की सबसे अच्छी पार्टनर साबित होती हैं। ये बहुत केयरिंग और सपोर्टिव होती हैं।

अपने पार्टनर की हर मुश्किल घड़ी में ढाल बनकर खड़ी रहती हैं, लेकिन धोखा मिलने पर इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 21:17 IST