
अपडेटेड 28 July 2025 at 22:11 IST
Numerology: मां लक्ष्मी का रूप होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बदल देती हैं पति की किस्मत, ससुराल में बरसने लगता है धन
अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख से जुड़ा होता है। यह मूलांक इंसान के स्वभाव, सोच, आदतों और भविष्य तक को प्रभावित करता है। खास बात यह है कि कुछ मूलांकों की लड़कियों को धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब ये लड़कियां किसी घर में बहू बनकर जाती हैं तो वहां की किस्मत ही बदल जाती है। आइए जानते हैं कौन-से मूलांक की लड़कियां होती हैं इतनी खास-
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन सा है वो मूलांक?
मूलांक 3 की लड़कियां लक्ष्मी का रूप होती हैं। इनके कदम घर में पड़ते ही ससुराल वालों के जीवन में खुशहाली आने लगती है।
Image: Shutterstock
कौन होते हैं मूलांक 3 के जातक?
अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होता है (3+0 = 3)।
Image: Meta AIAdvertisement

भाग्य की रेखा बदल देती हैं
इन लड़कियों को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। ये जहां भी जाती हैं, वहां खुशहाली और समृद्धि लाती हैं। कहते हैं कि अगर ये किसी घर की बहू बनें, तो उस घर की किस्मत चमक जाती है।
Image: Meta AI
पति का करियर हो या ससुराल की आर्थिक स्थिति,इनकी मौजूदगी से हर क्षेत्र में तरक्की होने लगती है।
Image: Meta AIAdvertisement

धन की देवी मानी जाती हैं
इन लड़कियों की एक खास बात ये होती है कि इनका भाग्य बहुत तेज होता है। ये धन को संजोकर रखने में माहिर होती हैं। इनके आने से घर में खर्च कम और बरकत ज्यादा होती है।
Image: X
कौन हैं मूलांक 3 के स्वामी?
इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है, जिसे विद्या, ज्ञान और धन का कारक माना जाता है। यही कारण है कि इन लड़कियों में समझदारी और धन संभालने की गजब की क्षमता होती है।
Image: Freepik
समझदार और बुद्धिमान
ये लड़कियां अपनी समझदारी से पति को सही सलाह देती हैं और सही फैसले लेने में मदद करती हैं। पति का व्यवसाय हो या नौकरी, इनकी सलाह हमेशा फायदेमंद साबित होती है।
Image: Meta AI
शांत स्वभाव लेकिन आत्मविश्वासी
यह लड़कियां शांत, संयमी और सभ्य स्वभाव की होती हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से हर चुनौती का सामना कर लेती हैं।
Image: freepik
पति के लिए बनती हैं लकी चार्म
इनके आने के बाद पति की किस्मत खुलने लगती है। जिन कामों में पहले अड़चन आती थी, वे अब आसानी से पूरे होने लगते हैं।
Image: Shutterstock
घर में पॉजिटिव माहौल बनता है और रिश्तों में भी मिठास आ जाती है।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 July 2025 at 22:02 IST