
अपडेटेड 1 August 2025 at 20:47 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां प्यार में हमेशा रहती हैं लॉयल, कभी नहीं देती पार्टनर को धोखा
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच, और रिश्तों में उसका व्यवहार काफी हद तक उसके मूलांक पर निर्भर करता है। मूलांक उस अंक को कहते हैं जो जन्म तारीख को जोड़ने पर बनता है। जैसे अगर किसी लड़की का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होगा (3+0 = 3)। आज हम बात कर रहे हैं एक खास मूलांक की लड़कियों की, जो प्यार में होती हैं बेहद लॉयल। ये लड़कियां किसी भी हाल में अपने पार्टनर को धोखा नहीं देतीं हैं और रिश्ता निभाने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहती हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन-सा है ये मूलांक?
लॉयल रहने वाली लड़कियों का मूलांक 6 होता है। जिन लड़कियों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है।
Image: Meta AI
इस अंक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सौंदर्य, कला और रिश्तों का ग्रह माना जाता है।
Image: Meta AIAdvertisement

मूलांक 6 की लड़कियों की खासियत क्या हैं?
रिश्तों को लेकर गंभीर
यह लड़कियां जब किसी से प्यार करती हैं, तो दिल से करती हैं। ये रिलेशनशिप को गेम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी समझती हैं।
Image: Shutterstock
दूसरे को दुखी करना पसंद नहीं
यह लड़कियां दूसरों के दुख को देखकर खुद परेशान हो जाती हैं। इसी वजह से ये कभी किसी को जानबूझकर धोखा नहीं देतीं हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

हमेशा रहती हैं लॉयल
ये लड़कियां अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती हैं। रिश्ते में धोखा देना या झूठ बोलना इनके स्वभाव में नहीं होता है।
Image: Meta AI
अपने पार्टनर का भरपूर ख्याल रखती हैं
इनका प्यार सिर्फ बातों तक सीमित नहीं होता है। ये अपने पार्टनर की खुशी, जरूरत और छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखती हैं।
Image: Meta AI
सुंदरता और सच्चाई की मिसाल
इनकी पर्सनालिटी में एक अलग ही चमक होती है। ये दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ मन से भी उतनी ही सुंदर होती हैं।
Image: Meta AI
प्यार में मिलते हैं इन्हें अच्छे परिणाम
ये खुद लॉयल होती हैं, इसलिए इनकी किस्मत भी इन्हें ऐसा ही सच्चा पार्टनर देती है।

अगर इनका पार्टनर इन्हें समझे और इनकी कद्र करे, तो ये जीवनभर साथ निभाने वाली जीवनसाथी बनती हैं।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 19:11 IST