numerology tips girls and boys of this mulank will got married late and are shy by nature moolank 4 personality

Numerology: इस मूलांक के जातकों की हजार कोशिशों के बाद भी देर से होती है शादी, गहरा और शांत होता है इनका स्वभाव

अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, करियर और रिश्तों के बारे में काफी कुछ बता सकता है। हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसके जन्म के दिन की तारीख से जुड़ा होता है। आज हम बात कर रहे हैं उस मूलांक की जिनकी लाख कोशिशों के बाद भी देरी से होती है शादी और इनका स्वभाव भी काफी गहरा और शांत रहने वाला होता है-

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कौन सा है वो मूलांक?

इन जातकों की शादी अक्सर देरी से होती है। यह ज्यादातर शांत रहते हैं। यह लोग जीवन में कुछ भी आसान रास्ते से नहीं पाते, लेकिन मेहनत करते हैं तो बड़ी कामयाबी मिलती है। 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कौन होते हैं मूलांक 4 के जातक?

किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्में जातकों होता है, उनका मूलांक 4 बनता है। इस अंक पर राहु ग्रह का असर होता है, जो इसे बाकी मूलांकों से काफी अलग बनाता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोच और स्वभाव होता है सबसे अलग

ये लोग बाकी लोगों से बिल्कुल अलग सोचते हैं। जो बातें बाकी लोग नहीं समझ पाते, उन्हें ये तुरंत समझ जाते हैं। इनका नजरिया थोड़ा गहरा और रहस्यमयी होता है। 
 

Image: Shutterstock
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बाहर से भले ही शांत लगें, लेकिन अंदर ही अंदर हर चीज़ को गहराई से समझते हैं। इन्हें गूढ़ विषयों में दिलचस्पी होती है जैसे ज्योतिष, रहस्य, मनोविज्ञान आदि।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पढ़ाई और करियर में उतार-चढ़ाव

पढ़ाई के दौरान इनका मन बार-बार बदल सकता है। इनके लिए मीडिया, कैमरा, रिसर्च, साइकोलॉजी, फार्मा और टेक्निकल फील्ड काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।
 

Image: freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिश्तों में उतार-चढ़ाव जरूरी

राहु की वजह से इनका प्रेम जीवन अक्सर उतार-चढ़ाव से भरा रहता है।अचानक रिश्ता टूट जाना, शादी में देरी या जीवनसाथी से दूरी की संभावना रहती है।
 

Image: Meta AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इनका जीवन कई बार किसी बड़े बदलाव से गुजरता है। जब ये स्थिर हो जाते हैं, तो अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

Image: Shutterstock
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सेहत में किन बातों का रखें ध्यान?

मूलांक 4 वालों को अक्सर स्किन प्रॉब्लम, नींद की कमी, मानसिक तनाव, या लिवर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इन्हें नशे की चीज़ों से दूर रहना बहुत जरूरी है।

Image: Shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड