
अपडेटेड 6 August 2025 at 20:06 IST
Numerology: इस मूलांक के लड़के खूब करते हैं अपनी पत्नी की सेवा, बनते हैं परफेक्ट Husband
अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से जुड़ा होता है और यही मूलांक उसके स्वभाव, व्यवहार और वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कुछ मूलांक वाले लोग बहुत भावुक होते हैं, तो कुछ जिम्मेदार कहलाते हैं। वहीं एक खास मूलांक वाले लड़कों की बात करें तो वे अपनी पत्नी की सेवा और खुशियों का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐसे लड़के अपने रिश्ते को दिल से निभाते हैं और बनते हैं परफेक्ट हस्बैंड। तो आइए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक, और क्या है खासियत-
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कौन सा है वो मूलांक?
किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सुंदरता, सेवा और रिश्तों से जुड़ा ग्रह है।
Image: Meta AI
क्या है मूलांक 6 की खासियतें?
बहुत रोमांटिक और इमोशनल होते हैं
इनकी लव लैंग्वेज बहुत खास होती है। छोटे-छोटे गिफ्ट्स, सरप्राइज, तारीफें और साथ बिताया समय। ये सब चीजें इनकी आदत में शामिल होती हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

रिश्ते निभाने में नहीं करते शिकायत
इन्हें जब कोई रिश्ता मिल जाता है, तो उसे निभाने के लिए ये हर संभव कोशिश करते हैं। चाहे कोई परेशानी हो या संघर्ष, ये अपने रिश्ते को टूटने नहीं देते हैं।
Image: Meta AI
पत्नी का ध्यान रखते हैं
यह पुरुष अपने जीवनसाथी की जरूरतों को बिना कहे ही समझ जाते हैं। उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं? ये सब बातें वे दिल से जानते हैं और उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

सेवा भाव और केयरिंग नेचर
ये पति के रूप में सिर्फ प्यार नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर पत्नी की सेवा तक करते हैं। बीमार होने पर खाना बनाना हो या अन्य कोई काम, ये सब बड़े दिल से करते हैं।
Image: Meta AI
फैमिली का करते हैं सम्मान
यह लड़के न सिर्फ पत्नी से प्यार करते हैं बल्कि उसकी फैमिली का भी सम्मान करते हैं। उन्हें लगता है कि एक अच्छा पति वही है जो अपनी पत्नी के घरवालों को भी अपना माने।
Image: Shutterstock
क्या होती है इनकी कमजोरियां?
- कभी-कभी ये जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं।
- पत्नी से बहुत ज्यादा अपेक्षा रख लेते हैं।
- अगर उन्हें प्यार में धोखा मिले तो गहरे डिप्रेशन में जा सकते हैं।

किस मूलांक की लड़कियों से बनती है अच्छी जोड़ी?
- मूलांक 6 वालों की सबसे अच्छी ट्यूनिंग मूलांक 2, 3 और 9 वाली लड़कियों से मानी जाती है।
- इनका रिश्ता प्यार, समझदारी और संतुलन से भरा होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 18:27 IST