
अपडेटेड 2 August 2025 at 21:19 IST
Numerology: इस मूलांक के लड़के अपनी पत्नी के माता-पिता की खूब करते हैं इज्जत, कहलाते हैं फेवरेट दामाद
अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति की जन्मतिथि का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसी के आधार पर मूलांक निकलता है, जो उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करता है। आज हम बात कर रहे हैं उन लड़कों के बारे में जो शादी के बाद पत्नी की खूब इज्जत करते हैं और अपनी पत्नी के माता-पिता के भी मनपसंद बन जाते हैं। आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक-
- फोटो गैलरी
- 1 min read

कौन सा है वो मूलांक?
मूलांक 2 के लड़के सबके मनपसंद बेहद जल्दी बन जाते हैं। वहीं जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो।
Image: Meta AI
सरल और शांत स्वभाव
यह लड़के बेहद सरल, शांत, और सौम्य स्वभाव के होते हैं। उनके भीतर झूठ, घमंड या गुस्से जैसी बातें बहुत कम देखने को मिलती हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

भावुक होते हैं
वे हर किसी से जल्दी घुल-मिल जाते हैं और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं। सबकी खुशियों और जरूरतों का विशेष ख्याल रखते हैं।
Image: AI
रिश्तों को निभाने में माहिर
ये लड़के अपने घर और ससुराल, दोनों जगहों पर अच्छे से रिश्ते निभाते हैं। अपनी पत्नी के माता-पिता की उतनी ही इज्जत करते हैं, जितनी अपने माता-पिता की करते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement

फेवरेट दामाद
अपने व्यवहार, विनम्रता और सेवा-भाव के कारण ससुराल वालों के बहुत चहेते होते हैं। सास-ससुर के हर काम में हाथ बंटाते हैं। इस वजह से वे फेवरेट दामाद भी कहलाते हैं।
Image: Shutterstock
परिवार और ससुराल में अपार सम्मान
अपनी समझदारी, भावुकता और केयरिंग नेचर की वजह से परिवार और ससुराल में खूब सम्मान पाते हैं। ये जहां रहते हैं वहां अपने आप सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 August 2025 at 19:28 IST