
अपडेटेड 6 September 2025 at 19:31 IST
Mulank: इस मूलांक के लोग बखूबी निभाते हैं रिश्ता, पार्टनर की हर इच्छा करते हैं पूरी, रईस की तरह जीते हैं जिंदगी
इस मूलांक के लोग प्यार के रिश्तों को पूरे दिल के साथ निभाते हैं। जानें कैसे होते हैं ये लोग और क्या हैं उनकी खासियतें।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आज हम जिस मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, इनका स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव जीवन शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में इनपर इश्वर की कृपा बनी रहती है।

इस मूलांक के लोग बाहर भले ही बाहर से थोड़े कठोर दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से इनका स्वाभाव बहुत नरम होता है।
Advertisement

ये लोग चाहते हैं कि सामने वाला भी इन्हें उतना ही प्यार दे, जितना की ये दे रहे हैं। इनके विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाए, तो इनका प्रेम संबंध स्थायी रहता है।

इस मूलांक के जातकों में ईमानदारी बहुत ज्यादा होती है। यह अपने काम के प्रति दृढ़ निश्चयी होते हैं। साथ ही इन लोगों में नेतृत्व करने की उत्तम क्षमता भी पाई जाती है।
Advertisement

ये जातक बहुत महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ काफी आकर्षक भी होते हैं, जिस कारण दूसरे लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।

मूलांक 1 के लोग अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से एक दोस्त की तरह पेश आते हैं और उसे भरपूर प्यार देते हैं।

ये लोग बस चाहते हैं कि इनका भी पार्टनर धैर्यवान, आज्ञाकारी और वफादार हो, जैसे वो खुद है इसलिए अपने पास सिर्फ वफादार लोगों को ही रखते हैं।

हम बात रहे हैं मूलांक 1 के बारे में ये लोग लोग प्यार के रिश्तों को पूरे दिल के साथ निभाते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 September 2025 at 19:31 IST