
अपडेटेड 30 August 2025 at 19:20 IST
Numerology: इस मूलांक वाले चमका देते हैं साथ रहने वालों की भी किस्मत, इनकी ये आदतें लाती है जिंदगी में पैसा और प्यार
मूलांक 3, 6 और 8 वाले लोग अपनी अनोखी आदतों और जज्बे से न सिर्फ अपनी बल्कि अपने साथ रहने वालों की किस्मत भी चमकाते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ज्योतिष की दुनिया में मूलांक 3, 6 और 8 वाले लोग अपनी खास आदतों और जज्बे के लिए जाने जाते हैं। ये लोग न सिर्फ अपनी बल्कि अपने आसपास वालों की जिंदगी को भी रोशन कर देते हैं।

मूलांक 3: रचनात्मकता और उत्साह का पावरहाउस होते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच, हास्य और संवाद से अपनी और दूसरों को खीच लेते हैं, जो लोग भी इनके संपर्क में होते हैं उन्हें ये अच्छी सीख देते हैं।
Advertisement

मूलांक 6: प्यार और देखभाल का प्रतीक हैं। ये लोग दूसरों की मदद, सौंदर्य और स्टाइल से अपनी और दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाते हैं।

मूलांक 8: मेहनत और महत्वाकांक्षा इनमें भरी होती है। ये लोग लक्ष्य पर फोकस, वित्तीय समझदारी और वफादारी से अपनी और दूसरों की किस्मत चमकाते हैं। ओरों को भी प्रेरित करते हैं।
Advertisement

इन मूलांकों की खास आदतें और जज्बा इन्हें इनके साथ रहने वालों को भी सफलता और प्यार दिलाते हैं। लोग इनसे प्रभावित तो रहते ही है साथ ही, ये लोग मदद के लिए तैयार रहते हैं ये भी एक बड़ा कारण है।

क्या आपका मूलांक 3, 6 या 8 है? अगर हां, तो देखिए कैसे आपकी आदतें आपकी और आपके अपनों की किस्मत चमका सकती हैं। अपनी रचनात्मकता, प्यार और मेहनत से जिंदगी को रोशन करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 August 2025 at 19:20 IST