
अपडेटेड 1 September 2025 at 21:30 IST
Numerology: जन्मतिथि से मूलांक कैसे निकालें? ये है फॉर्मूला, किस मूलांक का कौन ग्रह स्वामी
Numerology: अंक ज्योतिषी के मुताबिक जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक क्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताता है। हर मूलांक का एक ग्रह स्वामी होता है, जो उसके व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं क जन्मतिथि से मूलांक को कैसे निकाला जाता है?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

क्या है मूलांक ?
अंक ज्योतिष में कोई भी व्यक्ति मूलांक को अपनी जन्मतिथि से निकाल सकता है। यह आपके स्वभाव, आदतें और फ्यूचर की दिशा को दर्शाता है।
Image: Freepik
कैसे निकालते हैं मूलांक?
मूलांक निकाले का उदाहरण देखें तो अगर आपकी जन्मतिथि 14 है → 1+4 = 5 → मूलांक 5 होगा। जन्मतिथि 29 है → 2+9=11 → 1+1=2 → मूलांक 2 होगा।
Advertisement

मूलांक 1, 2 और 3
मूलांक 1 ग्रह स्वामी सूर्य होता है जो आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक है। मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है जो भावुक और रचनात्मक। मूलांक 3 का ग्रह स्वामी गुरु है जो ज्ञान और बुद्धिमत्ता।
Image: Freepik
मूलांक 4 और 5
मूलांक 4 का ग्रह स्वामी राहु होता है जो मेहनती और क्रांतिकारी सोच को दर्शाता है। मूलांक 5 का ग्रह स्वामी बुध होता है जो तेज दिमाग और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
Image: FreepikAdvertisement

मूलांक 6 और 7
मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र होता है जो प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य प्रिय होता है। मूलांक 7 का ग्रह स्वामी केतु को मानते हैं जो रहस्यमयी और आध्यात्मिक का प्रतीक माना जाता है।

मूलांक 8
मूलांक 8 वाले लोग ग्रह शनि से जुड़े होते हैं। ये लोग संघर्ष करने वाले, अनुशासित और कर्म प्रधान होते हैं।
Image: Freepik
मूलांक 9
ग्रह मंगल से संबंधित होता है। इस मूलांक के लोग साहसी, ऊर्जावान और कभी-कभी गुस्सैल स्वभाव वाले होते हैं।
Image: freepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 September 2025 at 21:30 IST