
अपडेटेड 6 September 2025 at 12:34 IST
Numerology: ससुराल में ठाठ से रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति भी मानते हैं हर बात
Numerology: आज हम उस मूलांक के लड़कियों की बात करने जा रहे हैं जो ससुराल में ठाठ से रहती हैं और पति भी उनकी हर बात मानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जन्म की तारीख के साथ-साथ जन्म का महीना भी अहम है। अंक ज्योतिष में जन्म के महीने को आधार मानकर किसी भी शख्स के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।

यह व्यक्ति के स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में बताता है। जन्म तारीख के दिन के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष संख्या बनती है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होता है।
Advertisement

हर मूलांक का जुड़ाव किसी न किसी ग्रह से होता है। फिलहाल हम उस विशेष मूलांक के बारे में जानने जा रहे हैं जो ससुराल में ठाठ से रहती हैं और पति भी उनकी हर बात मानते हैं।

हम मूलांक 2 की बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 1, 11, 20 या 29 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का सीधा संबंध चंद्रमा होता है।
Advertisement

मूलांक 2 की लड़कियों को जन्मजात से लकी माना जाता है। ये कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझतीं। खर्चीली होने के बावजूद उन्हें पैसे बचाना बखूबी आता है।

मूलांक 2 की लड़कियां इमोशनल होती हैं। वो दूसरी की भावनाओं को आसानी से समझ लेती हैं और परिवार को जोड़कर रखती हैं।

इनका शांत व्यवहार और परिवार को साथ लेकर चलने की खूबी ससुराल वालों को प्रभावित करती हैं। यही नहीं, मुश्किल घड़ी में भी इनका धैर्य कमाल का होता है।

मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं। पति के जीवन में कदम रखते ही घर में आर्थिक संकट खत्म हो जाता है और बिजनेस खूब फलता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 September 2025 at 12:34 IST