
अपडेटेड 19 August 2025 at 21:12 IST
Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं दरिया दिल, शादी के बाद पत्नी के साथ हमेशा रहते हैं वफादार
Numerology: इस मूलांक के लोगों का दिल काफी बड़ा होता है। ये अपनी जिंदगी में आने वाले हर एक रिश्ते को काफी सीरियसी लेते हैं और दिल से निभाते हैं। चलिए जान लेते हैं कि वो मूलांक कौन सा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

मूलांक 1 के लोगों को सबसे ज्यादा वफादार और दरिया दिल माना जाता है। उनमें ईमानदारी कूट-कूटकर भरी होती है।
Image: Freepik
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। बता दें कि सूर्य को जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है।
Image: FreepikAdvertisement

मूलांक 1 के लोग अपना हर रिश्ता काफी शिद्दत और ईमानदारी के साथ निभाते हैं। यही कारण है कि शादी के बाद भी ये अपने पार्टनर के साथ काफी वफादार साबित होते हैं।
Image: Meta AI
चूंकि ये खुद भी काफी लॉयल होते हैं, तो ये चाहते हैं कि इनका लाइफ पार्टनर भी धैर्यवान, आज्ञाकारी और वफादार हो। ये बाहर से दिखने में काफी कठोर होते हैं लेकिन अंदर से काफी नाजुक दिल के होते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

मूलांक 1 के लोगों को किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं है। ये नेचर से काफी साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। ये जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं हैं।
Image: Meta AI
ये दूसरों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते। ये हर एक काम काफी सोच-समझकर करते हैं और उनकी यही खूबी उन्हें जिंदगी में काफी सफलता दिलाती है।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 21:12 IST