
अपडेटेड 19 May 2025 at 19:08 IST
Nautapa 2025: कब से शुरू होगा नौतपा? बच कर रहिए, 15 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी
Nautapa 2025 kab hai: 2025 में नौतपा कब से लगेगा? नौतपा कब से प्रारंभ होगा? नौतपा में क्या नहीं करना चाहिए? नौतपा का काल कितना है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ज्येष्ठ महीने में प्रचंड गर्मी अपने पैर पसार रही है। ये समय नौतपा कहलाता है। 9 दिन प्रचंड धूप पड़ती है। लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि नौतपा कब है।
Image: shutterstock
बता दें कि इस साल नौतपा 25 मई से 8 जून तक चलने वाला है। ऐसे में 15 दिन काफी तेज गर्म होते हैं लेकिन शुरुआत के 9 दिन ज्यादा तपनभरे होते हैं।
Image: Debankanmukherjee InstagramAdvertisement

जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब ये नौ दिन की तपिश शुरू होती है। इस साल नौतपा 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट शुरू हो रहा है।
Image: freepik
वहीं इसका समापन 8 जून को होगा। इसके बाद भगवान सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद नौतपा खत्म हो जाएंगे।
Image: FreepikAdvertisement

मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी झुलसा देती है और लोगों को कई समस्याएं भी हो जाती हैं।
Image: Freepik
नौतपा के दिनों में व्यक्ति को हर सुबह स्नान करना चाहिए और सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए।
Image: Freepik
साथ ही ‘ॐ सूर्याय नमः’ का मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रह सकती है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
Image: freepik
इन दिनों व्यक्ति को रोज आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ना चाहिए। इससे न केवल मन को शांति मिल सकती है बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी आ सकती है।
Image: Freepik
यदि कोई व्यक्ति आपके घर आए तो उसे गलती से भी खाली हाथ न जाने दें। ऐसे में आप जल, फल या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान के रूप में जरूर दें।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 19:05 IST