
अपडेटेड 27 October 2025 at 14:27 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां पार्टनर पर दिल खोलकर लुटाती हैं प्यार, बनती हैं सबसे अच्छी पत्नी; बदल देती हैं किस्मत
Mulank: आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, उसकी लड़कियां बड़े दिल वाली होती हैं। वो अपने पार्टनर की हर जरूरत का ध्यान रखती हैं और एक अच्छी पत्नी साबित होती हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

हम मूलांक 6 की बात कर रहे हैं। जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। उनका स्वामी ग्रह 'शुक्र' है, और ये लोग काफी आकर्षक, शांत और कला-प्रेमी होते हैं।
Image: Freepik
अंक ज्योतिष की माने तो, मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने पार्टनर पर दिल खोलकर प्यार लुटाती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये अपने पति की किस्मत बदल देती हैं।
Image: freepikAdvertisement

जिस घर में मूलांक 6 की लड़कियां जाती हैं, उनकी जिंदगी में धन, सुख और समृद्धि ले आती है। उन्हें प्रेम, सौंदर्य और लग्जरी का कारक माना जाता है।
Image: Meta AI
इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से काफी रोमांटिक, भावुक और बेहद आकर्षक होती हैं। ये अपने हर रिश्ते को शिद्दत से निभाती हैं और पूरी तरह वफादार और समर्पित रहती हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

मूलांक 6 की लड़कियों का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कोई भी उनकी तरफ खिंचा चला जाए। शादी के बाद ये अपने पति के साथ-साथ अपने सास ससुर का भी खूब ध्यान रखती हैं।
Image: Meta AI
हालांकि, ये किसी भी रिश्ते में धोखा भी बर्दाश्त नहीं करतीं। उनका कोई दिल तोड़ता है तो वो शांत नहीं बैठतीं। वो हर रिश्ते को दिल से निभाती हैं।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 October 2025 at 14:20 IST