
अपडेटेड 19 October 2025 at 11:59 IST
Mulank: 29 सालों तक कष्ट झेलते हैं इस मूलांक के जातक, 30 के बाद अचानक से बदलती है किस्मत; बन जाते हैं धनवान!
Mulank: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ऐसा मूलांक होता है, जिनके लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। उन्हें ये कृपा कठिन परिश्रम और संघर्ष के बाद ही मिलती है। ऐसे जातकों की लाइफ 30 साल की उम्र तक काफी स्ट्रगल से भरी रहती है, लेकिन इसके बाद शनि की कृपा से उनकी किस्मत अचानक चमक उठती है। शनि इन्हें जीवन में हर मोड़ पर परखते हैं। ये लोग कई बार मेहनत करने के बावजूद देर से फल पाते हैं, लेकिन जब शनि प्रसन्न होते हैं तो इनके लाइफ में काफी शानदार और चमत्कारिक बदलाव आते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जिनका जन्म 8, 17 या 26 को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इन पर शनि की विशेष दृष्टि रहती है। हालांकि, शनि तुरंत कुछ नहीं देते, ये इंसान को सफलता का असली मूल्य समझाने के लिए काफी स्ट्रगल कराते हैं।
Image: Meta AI
30 साल की उम्र तक मूलांक 8 वालों को हर कदम पर स्ट्रगल करना पड़ता है। करियर, रिश्ते या आर्थिक स्थिति हर तरफ से इन्हें ढे़र सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनका ये अनुभव इन्हें मजबूत बनाता है।
Image: FreepikAdvertisement

30 की उम्र पार करते ही पॉजिटिव बदलाव आने लगते हैं। रुके हुए काम पूरे होते हैं, करियर में ग्रोथ आती है और समाज में सम्मान बढ़ता है। यह वह समय होता है जब शनि इनके कर्मों का प्रतिफल देना शुरू करते हैं।
Image: Freepik
शनि की विशेष कृपा से मूलांक 8 वाले न सिर्फ आर्थिक रूप से स्थिर होते हैं, बल्कि उन्हें समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। ये लोग धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
Image: AIAdvertisement

मूलांक 8 वालों के लिए सबसे बड़ा मंत्र, मेहनत और धैर्य ही होता है। यही दो गुण उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाते हैं। जो लोग स्ट्रगल के दौर में भी हार नहीं मानते, वही आगे चलकर चमकते सितारे बनते हैं।
Image: Freepik
शनि की कृपा से 30 की उम्र के बाद इन जातकों के सारे अधूरे सपने पूरे होते हैं। इन्हें सफलता, स्थिरता और सुख की प्राप्ति होती है।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 11:59 IST