
अपडेटेड 24 August 2025 at 11:23 IST
Mulank: पापा की परी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति को पसंद मगर सास की आंखों को खटकती हैं
Mulank: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर इंसान के स्वभाव और रिश्तों को उनके मूलांक से मापा जाता है। खासकर लड़कियों में उनका मूलांक कई राज छिपा रहता है। कहा जाता है कि कुछ लड़कियां पापा की परी होती हैं। फिर उनकी शादी के बाद वहीं गुण ससुराल में टकराव की वजह भी बन जाते हैं। इनके पति तो इनसे काफी प्यार करते हैं, लेकिन सास की आंखों में अक्सर खटकती रहती हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक की लड़कियां ऐसी होती हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पापा की परी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां
1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 1 होता है। इनके पास कॉन्फिडेंस और जिम्मेदारी होती हैं। इनका यही नेचर इन्हें पापा की परी बना देता है।
Image: Freepik
पति से भर-भरकर मिलता है प्यार
मूलांक 1 की लड़कियों को पति से खूब प्यार और केयर मिलती है। ये अपने पार्टनर को हमेशा दिल से समझने की कोशिश करती हैं। इसी वजह से इनके पति इन्हे बेहद खुश रखते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

सास की आंखों में क्यों खटकती हैं?
इन लड़कियों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये किसी पे निर्भर नहीं रहती हैं। यही नेचर सास को खटकता है क्योंकि हर बात पर ये अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटतीं हैं।

घर की शान होती हैं इस मूलांक की लड़कियां
मूलांक 3 की लड़कियां घर की शान होती हैं। 3, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा होने वाली लड़कियां इस मूलांक में आती हैं।
Image: FreepikAdvertisement

हर किसी को बना लेती हैं दिवाना
इस मूलांक की लड़कियां काफी हंसमुख और प्रतिभाशाली होती हैं। ये जल्द ही सभी से घुल-मिल जाती हैं। अपने नेचर से ये हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
Image: Shutterstock
पति को रखती हैं खुश
मूलांक 3 की भी लड़कियां अपने पति का पूरा ध्यान रखती हैं। ये अपने पार्टनर के करियर और सपनों को सपोर्ट करती हैं। इसी वजह से इनके पति इन्हें बहुत पसंद करते हैं।
Image: Freepik
ससुराल में क्यों होती है लड़ाई?
मूलांक 3 की लड़कियों का नेचर और सोच काफी खुले और बिंदास होता है, जो उनकी सास को कभी-कभी पसंद नहीं आता है।
Image: Freepik
करियर पर भी रहता है पूरा ध्यान
ये लड़कियां घर के कामों के साथ ही खुद के करियर पर पूरा ध्यान देती हैं। इसी कारण इन्हें लेकर अक्सर मतभेद पैदा हो जाते हैं।
Image: Freepik
मूलांक 1 और मूलांक 3 की लड़कियां पापा की परी तो होती ही हैं, साथ ही पति को भी खूब भाती हैं। इनके आजाद खयाली और खुला स्वभाव कभी-कभी सास की आंखों में खटकता है।
Image: freepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 11:23 IST