
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का महगोचर, 16 जून से इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता
Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। साहस, ऊर्जा और हिम्मत के देवता माने जाने वाले मंगल ग्रह 16 जून को एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। वे अपनी चाल बदलते हुए 'कृत्तिका नक्षत्र' में एंट्री ले रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हर नक्षत्र का एक स्वामी होता है। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य और मंगल हैं। जब मंगल अपने परम मित्र के घर में जाएंगे, तो जाहिर सी बात है खुशियां ही खुशियां लाएंगे।
Image: Freepik
मंगल के इस गोचर से कई लोगों की जिंदगी में तरक्की और पैसों की बारिश होने वाली है।
Image: FreepikAdvertisement
मेष राशि (Aries) : मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी लॉटरी लगने जैसा हो सकता है। आपको कोई ऐसा नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
Image: Freepik
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के तो वारे-न्यारे होने वाले हैं। क्योंकि इस राशि के मालिक खुद सूर्य देव हैं और मंगल उन्हीं के नक्षत्र में आ रहे हैं। बिजनेस करते हैं, तो कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।
Image: FreepikAdvertisement
वृश्चिक राशि (Scorpio) : मंगल देव आपकी अपनी राशि के ही मालिक हैं, इसलिए इसका सबसे सीधा और शानदार असर आप पर ही दिखेगा। गाड़ी या जमीन-मकान खरीदने के लिए सही समय आ गया है।
Image: Freepik
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए यह समय हर तरह की रुकावटों को दूर करने वाला रहेगा। अगर कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही थी, तो अब उससे छुटकारा मिलेगा और आपकी सेहत एकदम मस्त रहेगी।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।