
Mangal Gochar 2026: मंगल का वृष राशि में गोचर कल, अगले कई दिनों तक इन 6 राशियों को फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम
Mars Transit: 21 जून को मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है। 21 जून से मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
Image: Freepik
मेष राशि: मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। ऐसे में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। गुस्से और कटु वाणी से बचें। विवादों से दूरी बनाकर रखें।
Image: FreepikAdvertisement
वृषभ राशि: मंगल का गोचर से ऊर्जा तो बढ़ेगी, लेकिन स्वभाव में आक्रामकता भी आ सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। गुस्से और जिद से बचें। खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Image: Freepik
मिथुन राशि: यह समय आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। बिना सोचे-समझे निवेश न करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
Image: FreepikAdvertisement
तुला राशि: मंगल का यह गोचर आपके जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव ला सकता है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
Image: Freepik
वृश्चिक राशि: मंगल का असर आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप पर पड़ सकता है। छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। अहंकार और गुस्से से बचें।
Image: Freepik
कुंभ राशि: घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। परिवार के साथ संयम से पेश आएं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलें।
Image: Freepik
मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन सही सोच, धैर्य और सावधानी से हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।