kitchen vastu tips rahu resides in these utensils know to keep them otherwise maa Lakshmi may get angry

Kitchen Vastu Tips: किचन में रखें इन बर्तनों में होता है राहु का वास, न करें नजरअंदाज, कहीं रूठ न जाए मां लक्ष्मी

किचन को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार की सेहत, खुशहाली और बरकत जुड़ी होती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में रखे हर बर्तन का अपना अलग प्रभाव होता है। अगर इन्हें गलत तरीके से रखा जाए या साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो घर में राहु दोष बढ़ सकता है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो बर्तन और जानेंगे इनसे जुड़े वास्तु नियम और उनसे बचने के उपाय -

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 तवा और कढ़ाई में होता है राहु का वास

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तवा और कढ़ाई दो ऐसे बर्तन हैं जिनमें राहु ग्रह का वास होता है। 

Image: Meta AI
camera icon
2/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राहु एक छाया ग्रह है, जो नकारात्मक ऊर्जा, चिंता, क्रोध और अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर किचन में ये दोनों बर्तन ठीक से न रखे जाएं, तो घर में राहु का प्रभाव बढ़ सकता है और परिवार के सदस्यों के बीच अशांति या तनाव उत्पन्न हो सकता है।

Image: Canva
camera icon
4/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तवा और कढ़ाई को कभी उल्टा न रखें

बहुत से लोग सफाई या जगह बचाने के लिए तवा और कढ़ाई को उल्टा रख देते हैं, लेकिन यह वास्तु के हिसाब से बहुत अशुभ माना गया है।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वास्तु के अनुसार, इन बर्तनों को हमेशा सीधा रखना चाहिए। उल्टा रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है और घर में राहु दोष बढ़ सकता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा भी कम हो जाती है।

Image: Freepik
camera icon
6/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तवे पर तेल या चिकनाई चिपकी न रहे

अगर तवा उपयोग के बाद साफ किए बिना ही रख दिया जाए या उस पर तेल चिपका रह जाए, तो यह राहु दोष को बढ़ाता है।
 

Image: Meta AI
camera icon
7/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वास्तु मान्यता के अनुसार, गंदा तवा नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। हर बार इस्तेमाल के बाद तवा और कढ़ाई को अच्छी तरह से धोकर ही रखें।

Image: Canva
camera icon
8/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सेहत के नजरिए से भी यह ठीक नहीं है। ऐसे तवे में दोबारा खाना बनाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Image: Canva
camera icon
9/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गलत स्थान पर न रखें तवा और कढ़ाई

अगर किचन में तवा और कढ़ाई को दरवाजे के पास, सिंक के पास या गंदे बर्तनों के साथ रखा जाए, तो यह भी वास्तु दोष का कारण बनता है। 

Image: Shutterstock
camera icon
10/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन बर्तनों को हमेशा सूखी और साफ जगह पर रखें और इस्तेमाल के बाद तुरंत धोकर सही स्थान पर व्यवस्थित करें।

Image: Canva
camera icon
11/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अन्य वास्तु टिप्स

बर्तनों को हर उपयोग के बाद साफ करके रखें।

किचन के दक्षिण-पूर्व कोने में खाना बनाना शुभ होता है।

सप्ताह में एक बार किचन को नमक मिले पानी से साफ करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा।

Image: AI
camera icon
12/12
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किचन को घर का लक्ष्मी स्थान माना गया है। इसलिए वहां रखे हर बर्तन की स्थिति और स्वच्छता का सीधा असर घर की ऊर्जा पर पड़ता है। इसलिए रसोई घर को साफ-सुथरा रखें।

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड