
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये 5 चीजें, रिश्ते में आ सकती है खटास
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नियां सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में पतियों का फर्ज बनता है कि वो भी अपनी लाइफ पार्टनर पर खूब प्यार बरसाएं। वो अक्सर गिफ्ट के जरिए अपना प्यार दिखाते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलती हैं।
Image: Meta AI
करवा चौथ पर जहां पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं, वहीं पति भी उन्हें खुश करने के लिए उनके लिए महंगे तोहफे खरीदते हैं। हालांकि, गिफ्ट में इन चीजों को देने से बचना चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गलती से भी तोहफे में जूते-चप्पल मत दो। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं।
Image: Freepik
करवा चौथ पर महिलाओं को काले रंग से परहेज करने के लिए कहा जाता है। पतियों को भी अपनी पत्नियों को काले रंग की कोई भी चीज गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
करवा चौथ पर अपनी पार्टनर को तोहफे में घड़ी भी नहीं देनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
Image: freepik
करवा चौथ पर अपनी पत्नी को सफेद रंग के कपड़े भी भूलकर ना दें। इस दिन ना तो महिलाओं को सफेद रंग इस्तेमाल करना चाहिए और ना ही ऐसा कोई भी तोहफा लेना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है।
Image: Meta AI
अपनी पत्नी को परफ्यूम भी देने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि करवा चौथ पर ये गिफ्ट देने से गलतफहमियां बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं।
Image: El NabilDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।