
Kalsarp Yog 2026: चंद्रमा के राहु-केतु के घेरे में प्रवेश से बनेगा कालसर्प योग, इन 4 राशियों को रखना होगा फूंक-फूंक कर कदम!
Rahu Ketu Moon Transit 2026: ज्योतिष में 'कालसर्प योग' का नाम सुनते ही अक्सर लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि इसे थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो, 9 जून से 23 जून 2026 के बीच ग्रहों की कुछ ऐसी स्थिति बन रही है जहां चंद्रमा, राहु और केतु के घेरे में आ जाएगा। कल यानी 9 जून को जब चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, तब यह पूर्ण कालसर्प योग बनेगा। यह 14 दिनों का समय कुछ लोगों के लिए मानसिक तनाव, बेवजह के खर्चे या काम में रुकावटें लेकर आ सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वृषभ राशि (Taurus): इस दौरान आपका घरेलू जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। माता जी की सेहत को लेकर मन में चिंताएं आ सकती हैं।
सिंह राशि (Leo): राहु और केतु की स्थिति का सीधा असर आपके सोचने-समझने की क्षमता और रिश्तों पर पड़ेगा। आपके जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है।
Advertisement
वृश्चिक राशि (Scorpio): आपके लिए यह समय कार्यक्षेत्र के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। ऑफिस में आपको ऐसा लग सकता है कि लोग आपके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं।
Image: Freepik
कुंभ राशि (Aquarius): चूंकि राहु आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा असर आपके स्वभाव और सेहत पर दिखेगा। आपको अचानक सिरदर्द या बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन महसूस हो सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
शिव जी की पूजा करें: भगवान शिव को कालसर्प दोष दूर करने वाला माना जाता है। इन 14 दिनों तक रोज शिवलिंग पर जल या थोड़ा सा दूध चढ़ाएं और मन में 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें। यह आपको मानसिक शांति देगा।
Image: Freepik
मंत्र का जाप: शाम के समय राहु के मंत्र 'ऊं रां राहवे नमः' या केतु के मंत्र का जाप करना भी बहुत फायदेमंद होता है।
Image: Social Media
जरूरतमंदों को दान दें: बुधवार या शनिवार के दिन काले तिल, सात तरह के अनाज या किसी जरूरतमंद को कंबल का दान करें। इससे राहु-केतु का बुरा प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।