
अपडेटेड 18 May 2025 at 13:47 IST
Kalashtami 2025: 20 या 21 मई, क्या है कालाष्टमी की सही डेट? जानिए महत्व
Kalashtami 2025 Date: आइए जानते हैं कि मई के महीने में कालाष्टमी किस दिन मनाई जाने वाली है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

Kalashtami 2025 Date: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का बेहद खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

कालाष्टमी का पर्व भगवान काल भैरव को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान काल भैरव के नाम का व्रत कर उनकी पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में वाली कालाष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।
Advertisement

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 20 मई को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 21 मई को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 20 मई को कालाष्टमी मनाई जाएगी।
Image: Shutterstock
कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के उग्र रूप भैरव बाबा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
Advertisement

इतना ही नहीं कालाष्टमी का व्रत करने से भक्तों को बुरी शक्तियों से सुरक्षा मिलती है और जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 May 2025 at 13:47 IST