
अपडेटेड 10 August 2025 at 14:12 IST
Janmashtami 56 Bhog: श्रीकृष्ण को क्यों लगाते हैं 56 भोग का प्रसाद? जानें क्या है इसका महत्व
Janmashtami 56 Bhog: जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस 56 भोग का खास महत्व है और इससे जुड़ी कई खास कहानियां भी हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

श्रीकृष्ण के लिए साज-श्रृंगार और 56 भोग खास महत्व रखता है। 56 भोग में श्री-कृष्ण को तरह-तरह के पकवान खिलाए जाते हैं।
Image: Canva
श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने के लिए सात्विक भोजन बनाया जाता है, जिसमें प्याज-लहसुन भी ना हो।
Image: canvaAdvertisement

इस छप्पन भोग में मीठा, खट्टा, मसालेदार, नमकीन और कड़वा भोग लगाया जाता है। 56 भोग लगाने के पीछे की कई पौराणिक कथाएं हैं। इन कथाओं के अंतर्गत पहले देवराज इंद्र को खुश करने के लिए महाउत्सव रखा जाता था।
Image: Canva
इसे लेकर कान्हा ने अपने पिता नंनद से कहा कि आखिर सालभर बारिश के लिए इंद्रदेव को खुश करने के लिए महाउत्सव क्यों रखा जाता है। इसके लिए तो गोवर्धन पर्वत की पूजा होनी चाहिए।
Image: CanvaAdvertisement

श्रीकृष्ण की इस बात को लेकर देवराज इंद्र नाराज हो गए और ब्रज में काफी बारिश करवा दी थी, जिससे वहां बाढ़ आ गई।
Image: canva
ऐसे में ब्रज के लोगों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने 7 दिनों तक अन्न-जल ग्रहण किए बिना गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठाया।
Image: Canva
8वें दिन जब बारिश समाप्त हुई, तो कान्हा ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत से बाहर निकाला। श्रीकृष्ण का 7 दिनों तक भूखा रहना यशोदा मैया और ब्रजवासियों को अच्छा नहीं लगा।
Image: canva
ऐसे में मां यशोदा और ब्रजवासियों ने आठ पहर के हिसाब से 7*8= 56 प्रकार की अलग-अलग व्यंजन बनाकर कान्हा को भोग लगाया। तब से ही श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के भोग लगाने की प्रथा बन गई।
Image: CanvaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 August 2025 at 14:12 IST