
Lizards: छिपकली, चींटी और कॉकरोच ने घर में मचाया कोहराम? सबसे आसान घरेलू उपाय दिलाएगा छुटकारा
हम सभी अपने घर को साफ-सुथरा रखना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन यह गंदे दिखने वाले कीड़े-मकोड़े आपके घर को गंदा कर देते हैं। ऐसे में यह तरह-तरह की बीमारियां भी ये अपने साथ में लेकर आते हैं। आइए इन्हें भगाने के लिए जानते हैं क्या हो सकते हैं घरेलू उपाय, जो बचा सकते हैं आपके पैसे और भगा सकते हैं इन गंदे और डरावने दिखने वाले छिपकली, चींटी और कॉकरोच को-
- फोटो गैलरी
- 1 min read
छिपकली को भगाने के लिए क्या करें?
अंडे के छिलके का प्रयोग: अंडे के छिलके को किचन या जहां छिपकली ज्यादा दिखे वहां रखें। इसकी गंध से छिपकली भाग जाती है।
Image: freepik
कॉफी पाउडर और तंबाकू का मिश्रण: कॉफी पाउडर और तंबाकू को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और जहां छिपकली ज्यादा आए वहां रखें। यह उनके लिए ज़हर का काम करता है।
Image: freepikAdvertisement
चींटियों को भगाने के लिए क्या करें?
नींबू और नमक: नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाकर दरवाजों और खिड़कियों के आसपास लगाएं। चींटियां उस रास्ते से नहीं आतीं।
Image: shutterstock
दालचीनी पाउडर: जहां चींटियां ज्यादा आती हैं, वहां दालचीनी पाउडर छिड़कें। इसमें मौजूद गंध चींटियों को दूर रखती है।
Image: FreepikAdvertisement
कॉकरोच को भगाने के लिए क्या करें?
बोरीक पाउडर और चीनी: बोरिक पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिलाकर कॉकरोच के आने वाले स्थानों पर रखें। चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बोरिक पाउडर उन्हें मार देता है।
Image: freepik
नींबू का छिलका: नींबू या नारंगी के छिलकों को पानी में उबालें और उस पानी से घर पोंछें। कॉकरोच इसकी गंध से दूर भागते हैं।
Image: AI