
अपडेटेड 8 July 2025 at 11:05 IST
Premanand Maharaj: अकाल मृत्यु को रोकने का एकमात्र उपाय क्या है? प्रेमानंद महाराज ने बताया
जब एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि अकाल मृत्यु से बचने का क्या उपाय है? इसके जवाब में उन्होंने जो बताया वो वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को हर कोई सुनना पसंद करता है। वो अपनी समस्याओं को लेकर अपने पास आने वाले बहुत से लोगों का मार्गदर्शन कर चुके हैं।

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उनसे अपने मन में चल रहे सवालों के जवाब पूछते हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रवचन की छोटी-छोटी क्लिप्स खूब वायरल हैं।
Advertisement

मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, जिसे कोई नहीं टाल सकता। पुराण के अनुसार, जब किसी की मौत भूख, पानी में डूबने, गंभीर बीमारी या फिर किसी हादसे में होती है तो इसे अकाल मृत्यु कहा जाता है।

इसी कड़ी में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि अकाल मृत्यु से बचने का क्या उपाय है? उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प और संतुष्ट करने वाला जवाब दिया जो खूब वायरल हो रहा है।
Advertisement

प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'जब किसी के पाप अत्यधिक बढ़ जाते हैं तो वो 'महान पाप' बन जाते हैं। ऐसे में उम्र कम हो जाती है और अकाल मृत्यु का कारण बनती है।'

उन्होंने बताया कि दुनिया में किसी की अकाल मृत्यु न हो इसके लिए एक बहुत सरल और पवित्र उपाय है। वो उपाय भगवान का चरणामृत का सेवन करना है।

उन्होंने कहा, 'जो व्यक्ति रोजाना श्रद्धा-भाव से भगवान के चरणामृत का सेवन करता है वो अकाल मृत्यु से तो बचता ही है, बल्कि सभी रोगों और भय से भी मुक्त रहता है।'

प्रेमानंद महाराज ने आगे बताया कि चरणामृत को कटोरी में लेकर उसमें साधारण पानी मिलाकर हर दिन पीने से ये रक्षा कवच का काम करेगा। साथ ही आत्मिक शांति, शक्ति और मोक्ष की दिशा में महत्वपूर्ण साधन है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 July 2025 at 11:05 IST