
Ganga Dussehra 2025 Date: कब है गंगा दशहरा? जानिए सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
Ganga Dussehra 2025 Date: पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा माता की पूजा करने के साथ-साथ गंगा नदी में स्नान करने और जरूरतमंद लोगों को दान करने का बेहद खास महत्व है। आइए जानते हैं कि इस साल गंगा दशहरा का पर्व किस तारीख को मनाया जाने वाला है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
Ganga Dussehra 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक गंगा दशहरा का पर्व भी है।
कहते हैं कि गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन गंगा माता की पूजा करने के साथ-साथ स्नान-दान का भी विशेष महत्व होता है।
Advertisement
मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन इन स्नान-दान का शुभ कार्य करने से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
वहीं, गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस साल 4 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 6 जून को तड़के सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर होगा।
Image: PexelsAdvertisement
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा। यानी कि आप 5 जून को पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान-पुण्य का कार्य भी कर सकते हैं।
5 जून को स्नान-दान के लिए तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट से सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक, इसके बाद सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक का मुहूर्त अति शुभ रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।