
Dua Padukone Mulank: बेहद खास है रणवीर-दीपिका की बेटी 'दुआ' का मूलांक, अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के साथ जीवन में मिलता है अपार धन-दौलत और शोहरत
Dua Padukone Mulank: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण' रखा है। दुआ का जन्म 8 सितंबर को हुआ है, जिससे उनका मूलांक 8 बनता है। दुआ पादुकोण के मूलांक से उनके स्वभाव के बारे में जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है। शनि देव अनुशासन, मेहनत और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे बच्चे भविष्य में बहुत कर्मठ और गंभीर होते हैं।
Advertisement
मूलांक 8 वाले जातक बेहद आकर्षक और रहस्यमयी होते हैं। ये लोग अपनी भावनाओं को जल्दी जाहिर नहीं करते, जिससे इनके व्यक्तित्व में एक दिलचस्प गहराई बनी रहती है।
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों को जीवन में अपार धन-दौलत और भौतिक सुख मिलता है। शनि की कृपा से इनका बैंक बैलेंस और संपत्ति हमेशा बढ़ती रहती है।
Advertisement
दुआ बड़े होकर स्वभाव से थोड़ी शांत और गंभीर हो सकती हैं। मूलांक 8 के लोग फिजूल की बातों से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं।
दुआ का आना रणवीर और दीपिका के लिए खुशियों और भाग्य की लहर लेकर आया है। मूलांक 8 के बच्चे अपने परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं और विरासत को बखूबी आगे बढ़ाते हैं।