
Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस के दिन घर में जरूर करें नमक वाले ये उपाय, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी; होगी धन की बारिश
Dhanteras 2025: कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मौके पर सोने, चांदी और बर्तन को खरीदने की परंपरा होती है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में नमक से जुड़े कुछ खास उपायों का भी खास महत्व बताया जाता है। इन उपायों को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
वास्तु दोष मिटाने के लिए नमक डालकर लगाएं पोछा
घर की निगेटिव या वास्तु दोष को दूर करने के लिए, इस दिन नमक मिलाकर पानी से घर की सफाई करें। इसे घर में सुख और समृद्धि आती है।
Image: Freepik
घर में नमक खरीदकर लाएं
धनतेरस वाले दिन नमक खरीदने को शुभ माना जाता है। इस दिन नया नमक लाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।
Image: canvaAdvertisement
मेन गेट पर नमक छिड़कें
अगर आप घर में शांति और पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिले हुए पानी को मेन गेट पर छिड़कें। यह उपाय दरिद्रता और दुखों को दूर करेगा।
Image: Freepik
भूलकर भी न करें ये काम
धनतेरस वाले दिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक उधार देने या लेने को अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान और दरिद्रता का योग बनता है।
Image: unsplashAdvertisement
नमक दान से बढ़ती है दिव्यता
धनतेरस वाले दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अन्न और धन का दान करें। यह पुण्य का काम होता है, इसके साथ ही लाइफ में स्थायी समृद्धि का रास्ता खुलता है।
Image: PexelsDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।