budh vakri 2026 unlucky zodiac signs mercury-retrograde-in-cancer-impacts-on-taurus-gemini-leo-scorpio-sagittarius-pisces

Budh Vakri 2026: बुध चलेंगे कर्क राशि में उल्टी चाल, इन 6 राशियों के करियर और बैंक बैलेंस पर मंडराएगा खतरा; रहना होगा सतर्क

Zodiac Signs 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की उल्टी चाल कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकती है। इस दौरान काम में देरी, गलतफहमियां और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। बुध आपके तीसरे भाव में वक्री होंगे। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, सोशल मीडिया और पीआर से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके काम में बार-बार सुधार करने की जरूरत महसूस हो सकती है और मनचाहा परिणाम मिलने में समय लग सकता है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिथुन राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव यानी धन भाव में वक्री होंगे। इस दौरान बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें। याददाश्त थोड़ी कमजोर हो सकती है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिंह राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में वक्री होंगे, जो खर्चों और विदेश से जुड़ा माना जाता है। इस समय पुराने फैसलों और खर्चों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध नौवें भाव में वक्री होंगे। यात्रा, टैक्स और कानूनी दस्तावेजों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। आपकी कही गई बातों को लोग गलत समझ सकते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धनु राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव में बुध वक्री होंगे। यह समय बिजनेस, कानूनी मामलों और पार्टनरशिप में सतर्क रहने का है। किसी भी समझौते या साझेदारी से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। जो लोग लव मैरिज के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए। 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बुध वक्री के दौरान धैर्य रखें और सोच-समझकर फैसले लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जरूरी दस्तावेजों की जांच करें और किसी भी बात को बिना समझे आगे बढ़ाने से बचें। 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सावधानी और संयम से इस अवधि के नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड