
अपडेटेड 6 August 2025 at 18:30 IST
Mulank: इस मूलांक के लड़के होते हैं सीधे और सुशील, हर लड़की चाहती है ऐसा पति
हर लड़की को अपने लिए एक सीधा और सुशील जीवसाथी चाहिए। ऐसे में इस मूलांक के लोग उनके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

हर लड़की को सीधा-साधा और सुशील लाइफ पार्टनर चाहिए होता है जो उसे जिंदगी भर खुश रख सके। हालांकि कुछ ही लड़कियों की ख्वाहिश पूरी हो पाती है।

अंक ज्योतिष की मानें तो अगर आप जन्मतिथि पर आधारित लोगों के व्यक्तित्व पर विश्वास रखते हैं तो कुछ मूलांक के लड़के उनके लिए बेस्ट लाइफपार्टनर साबित हो सकते हैं।
Advertisement

अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 4 के लड़के बेहद सीधे और सुशील होते हैं। ये अपनी पत्नियों को पूरा सम्मान देते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं।

जिन लड़कों की जन्मतिथि 4,13,22 या फिर 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इन मूलांक वालों का स्वामी ग्रह राहु होता है जिस वजह से इस स्वभाव के लड़के जुनूनी होने के साथ-साथ सुशील होते हैं।
Advertisement

मूलांक 4 वाले लड़के अपनी पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। ये अपने जीवनसाथी के करियर के लिए भी भाग्यशाली माने जाते हैं।

मूलांक 4 के लड़के अपनी लाइफ पार्टनर को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते और उन्हें हर तरह की लग्जरी उपलब्ध कराते हैं।

मूलांक 4 वाले लड़के अपने हमसफर को पलकों पर बिठाकर रखते हैं। वो अपने प्यार के खातिर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 18:30 IST