
अपडेटेड 6 October 2025 at 10:50 IST
Mulank: इस मूलांक के लड़कों को मिलती है सपनों की राजकुमारी, घर में कदम पड़ते ही खुल जाती है किस्मत
Mulank: इस मूलांक के लड़कों की किस्मत शादी के मामले में अच्छी होती है। उन्हें एक ऐसी लाइफ पार्टनर मिलती है जो जिंदगी के हर आसान और मुश्किल पड़ाव पर उनका साथ निभाती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आज हम ऐसे मूलांक के लड़कों की बात करेंगे जिनकी मैरिड लाइफ आमतौर पर सुखद बीतती है। एक अच्छे लाइफ पार्टनर का साथ मिलता है तो जिंदगी स्वर्ग बन जाती है।
Image: Freepik
वो मूलांक है 1 जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य को जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा होने वालों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग ईमानदार और स्वाभिमानी होते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement

अब बात करें मूलांक 1 के लोगों की लव लाइफ की तो ये बाहर से दिखने में कठोर होते हैं लेकिन अंदर से प्यार के भूखे होते हैं। इन्हें अच्छे से पता है कि एक रिश्ते को कैसे निभाना है।
Image: Meta AI
यही कारण है कि उन्हें एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। वो खुद अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को रानी की तरह रखते हैं। उनके इस व्यवहार से उनकी पार्टनर भी उनकी खूब सेवा करती हैं।
Image: FreepikAdvertisement

मूलांक 1 के लोग अपनी पत्नी के लिए काफी वफादार होते हैं। उनकी मैरिड लाइफ काफी प्यार और सम्मान भरी बीतती है। जो भी लड़की उनके घर आती है, उनके घर को स्वर्ग जैसा बना देती है।
Image: Freepik
इनका जोड़ आमतौर पर 3 मूलांक की लड़कियों के साथ होता है क्योंकि इस मूलांक की लड़कियां जिस घर में जाती हैं, बरकत ले आती हैं। वो अपने पति और उसके पूरे परिवार का खूब ख्याल रखती है।
Image: XDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 10:50 IST