
अपडेटेड 20 August 2025 at 13:59 IST
Black Thread Benefit: पैर में क्यों बांधा जाता है धागा? इसके पीछे क्या हैं मान्यताएं
Black Thread Benefit: भारतीय परंपराओं में काले धागे को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर पर बच्चों और बड़ों के पैरों में काला धागा बांधने की परंपरा काफी प्रचलित है। यह बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचाता है। लेकिन इसके साथ ही शुभ और अशुभ प्रभावों को लेकर भी कई मान्यताएं मानी जाती हैं। आइए जानते हैं काले धागे से जुड़े रहस्यों के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

काले धागे का महत्व
काले धागे को सुरक्षा कवच के रूप में माना जाता है। इसे पैर या हाथ में बांधने से बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से रक्षा होती है।
Image: Meta AI
बुरी नजर से बचाव
कहा जाता है कि पैर में काला धागा बांधने से इंसान पर लगी बुरी नजर का कम असर होता है। खासकर बच्चों को नजर से बचाने के लिए इसे प्रयोग किया जाता है।
Image: Meta AIAdvertisement

ग्रह दोष से मिलती है मुक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले धागे का शनिदेव से जुड़ाव माना गया है। इसे पहनने से ग्रह दोष और शनि की पीड़ा कम होने को माना जाता है।
Image: Meta AI
कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी
काला धागा बांधने से इंसान के अंदर कॉन्फिडेंस आता है। इसके साथ ये पॉजिटिव एनर्जी देता है। इसे बंधने से मन में शांति बनी रहती है।
Advertisement

पैरों में काला धागा क्यों बांधते हैं?
पैर शरीर का आधार माना जाता है। इसमें सबसे पहले नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव पड़ता है। इसलिए पैरों में काला धागा बांधना शुभ माना जाता है।

महिलाओं और बच्चों में प्रचलन
अक्सर नवजात शिशुओं और महिलाओं को पैरों में काला धागा बंधा देखने को मिलता है। ताकि उन्हें नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिल सके।

अशुभ प्रभाव की मान्यता
कुछ मान्यताओं में कहा गया है कि अगर काला धागा गलती से टूट जाए तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसे तुरंत बदलना चाहिए।
Image: Meta AI
वैज्ञानिक का क्या है मानना?
वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो काले धागे में कोई जादुई शक्ति नहीं होती, लेकिन यह मनोवैज्ञानिक सुरक्षा प्रदान करता है जिससे इंसान खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
Image: Meta AIPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 13:59 IST