
Laung and Kapoor Upay: रोजाना इस समय जलाएं लौंग और कपूर, वास्तु दोष और बुरी नजर से मिलेगी मुक्ति
Laung and Kapoor Upay: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में लौंग और कपूर को काफी पवित्र माना गया है। दोनों को साथ में जलाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। घर में शांति के साथ सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए आपको बताते हैं लौंग और कपूर जलाने का सबसे सही समय और विधि के बारे में।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
शाम का समय से सबसे खास
घर में लौंग और कपूर जलाने का सबसे सही समय संध्याकाल यानी शाम की पूजा के बाद माना जाता है। इसे जलाकर धुएं को पूरे घर में दिखाने से आर्थिक संकट दूर रहते हैं।
Image: Canva
रात में जलाने से मिलते हैं लाभ
रात में जलाने से अद्भुत लाभ मिलते हैं। इसकी सुगंध से चारों तरफ का वातावरण शुद्ध रहता है। तनाव कम और शांति का माहौल बना रहता है। पारिवारिक प्रेम भी बना रहता है।
Image: CanvaAdvertisement
शनिवार की शाम में जलाने का महत्व
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शनिवार की शाम लौंग और कपूर जलाने से इसका धुंआ काफी लाभकारी है। घर में सुख-समृद्धि आती है। पारिवारिक मतभेद और नेगेटिव एनर्जी खत्म होती हैं।
लौंग और कपूर जलाने का सही तरीका
एक पीतल या चांदी की कटोरी में 5-7 लौंग और कपूर के कुछ टुकड़े रखें। इसे जलाएं और जब धुंआ उठने लगे तो इसे घर के हर कोने और मेन गेट पर घुमाएं। फिर इसे एक कोने में रख दें।
Image: CanvaAdvertisement
सुबह इस चीज का ध्यान रखें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सुबह की पूजा के दौरान लौंग-कपूर जलाने के बजाए घी की दीपक जलाना श्रेष्ठ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में केवल कपूर जलाना भी शुभ फलदायी हो सकता है।
Image: Freepik