
अपडेटेड 20 August 2025 at 20:02 IST
Bees Sting: मधुमक्खी के काटने पर दर्द और सूजन से कैसे बचें? तुरंत जान लें ये घरेलू नुस्खे
Bees Sting: मधुमक्खी के काटने पर दर्द होने लगता है और उस हिस्से में सूजन आ जाती है। खुजली का तो पूछो ही मत। मधुमक्खी के डंक से काफी तकलीफ होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

मधुमक्खी ने काट लिया है? तो घबराएं नहीं। ठंडी सिकाई और बेकिंग सोडा के पेस्ट से लेकर शहद और एलोवेरा जैसे उपचारों तक, ये तरीके आपको डंक से आराम दिलाने और जल्दी ठीक होने में मदद करेंगे।
Image: X
मधुमक्खी डंक मारने के बाद 30-60 सेकंड तक जहर छोड़ती रहती है। आप क्रेडिट कार्ड, सिक्का या नाखून जैसी सपाट चीज से धीरे-धीरे उसे खुरचकर हटाते रहें, वरना जहर ज्यादा फैल सकता है।
Image: UnsplashAdvertisement

डंक वाली जगह पर ठंडी सिकाई या बर्फ की सिकाई करें। इससे दर्द, सूजन और जलन कम होती है। बर्फ को साफ कपड़े में लपेटें और 15-20 मिनट तक लगाए रखें।
Image: freepik
उस जगह को साबुन और पानी से साफ करें ताकि इंफेक्शन या जहर ना फैले। फिर धीरे-धीरे तौलिए से पोछ लें। उस जगह को रगड़ने से बचें।
Image: Meta AIAdvertisement

एलोवेरा जेल भी मधुमक्खी के डंक से राहत दिलाने में काम आता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तेज दर्द, जलन और सूजन से आराम पहुंचाते हैं।
Image: Freepik
मधुमक्खी के डंक वाली जगह पर आप शहद भी लगा सकते हैं जिनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा, आप बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं जो तकलीफ को न्यूट्रलाइज करता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 20:02 IST